वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 81.7 फीसदी घटकर 15 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 82 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 81.7 फीसदी घटकर 15 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 82 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय 2.6 फीसदी बढ़कर 628 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय 612 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में देना बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.45 फीसदी से बढ़कर 6.2 फीसदी हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में देना बैंक का नेट एनपीए 3.82 फीसदी से बढ़कर 4.24 फीसदी हो गया है।
रुपये में देना बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 4393 करोड़ रुपये से बढ़कर 4841 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में देना बैंक का नेट एनपीए 3014 करोड़ रुपये से बढ़कर 3232 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में देना बैंक की प्रोविजनिंग 478 करोड़ रुपये से घटकर 325 करोड़ रुपये रही।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।