वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 24.8 फीसदी घटकर 38.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 51.6 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 24.8 फीसदी घटकर 38.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 51.6 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय 5.1 फीसदी बढ़कर 656.9 करोड़ रुपये पर पहुंच है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय 624.8 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में देना बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.2 फीसदी से बढ़कर 6.84 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में देना बैंक का नेट एनपीए 4.24 फीसदी से बढ़कर 4.65 फीसदी रहा है।
तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में देना बैंक की प्रोविजनिंग 324.7 करोड़ रुपये से घटकर 283.5 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में देना बैंक की प्रोविजनिंग 315.2 करोड़ रुपये रही थी।
रुपये में देना बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 4,840.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,282.6 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में देना बैंक का नेट एनपीए 3,231.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,493.5 करोड़ रुपये रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।