देना बैंकः मुनाफा घटा, ब्याज आय मामूली बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 56.9 फीसदी घटकर 81.5 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 09, 2014 पर 2:53 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 56.9 फीसदी घटकर 81.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 189.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय केवल 1.2 फीसदी बढ़कर 612 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय 604.7 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में देना बैंक के ग्रॉस एनपीए 3.33 फीसदी से बढ़कर 4.21 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में देना बैंक के नेट एनपीए 2.35 फीसदी से बढ़कर 2.94 फीसदी रहे।

    तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में देना बैंक ने 570.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 228.1 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक ने 228.1 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।

    30 जून 2014 तक देना बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 53.96 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में देना बैंक का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो (बासल-3) 11.14 फीसदी से बढ़कर 11.16 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।