धनलक्ष्मी बैंक को 5 करोड़ रु का मुनाफा

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक की ब्याज आय 13 फीसदी घटकर 71.7 करोड़ रुपये रही।

अपडेटेड Nov 11, 2014 पर 6:39 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक को 5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक को 1.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक की ब्याज आय 13 फीसदी घटकर 71.7 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक की ब्याज आय 82.5 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक का ग्रॉस एनपीए 7.17 फीसदी से बढ़कर 7.27 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक का नेट एनपीए 4.62 फीसदी से घटकर 4.60 फीसदी रहा।

    तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक ने 7.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 19.8 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक ने 20 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।