टाटा पावर का शेयर भी आज फोकस में था। कंपनी की दक्षिण अफ्रीकी सब्सिडियरी केन्नर्गी ने आज से कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है। केन्नर्गी ने 95 मेगावॉट के विंड फार्म प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से केन्नर्गी का ऑपरेशनल पोर्टफोलियो 229 मेगावॉट का हो चुका है। क्योंकि जुलाई 2016 में ही कंपनी का 134 मेगावॉट का अमाखला इमोएनी प्रोजेक्ट भी शुरू हो चुका है।
