नवंबर में दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री उम्मीद से बेहतर रही। नवंबर में सालाना आधार पर मारुति सुजुकी की कुल बिक्री 19.5 फीसदी बढ़कर 1.1 लाख यूनिट के पास पहुंच गई है। वहीं तिमाही आधार पर नंबर माह में मारुति सुजुकी की बिक्री 1.03 लाख यूनिट से बढ़कर 1.1 लाख यूनिट के पास पहुंच गई है। सालाना आधार पर मारुति सुजुकी की एक्सपोर्ट 52.7 फीसदी बढ़कर 10,123 यूनिट हो गई है।
