नाल्कोः मुनाफा 29.9% गिरा, आय 1.5% घटी

चौथी तिमाही में नाल्को का मुनाफा 29.9 फीसदी घटकर 172.4 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 28, 2014 पर 6:00 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में नाल्को का मुनाफा 29.9 फीसदी घटकर 172.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में नाल्को का मुनाफा 246 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में नाल्को की आय 1.5 फीसदी घटकर 1,838.2 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में नाल्को की आय 1,867.3 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में नाल्को का ऑपरेटिंग मुनाफा 421.7 करोड़ रुपये से घटकर 310 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में नाल्को का ऑपरेटिंग मार्जिन 22.6 फीसदी से घटकर 16.9 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।