मंदी में भी तेजी से बढ़ रहे एमपीवी सेगमेंट में एक और खिलाड़ी उतर चुका है डैटसन गो प्लस। इस कार की मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 3 लाख 80 से 4 लाख 60 हजार रुपए के बीच है। डैटसन गो प्ल्स एक फैमली वैगन कार है। जिसे डैटसन गो के प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है। लेकिन इसमें 5 सीट के साथ रियर में 2 और सीट का भी ऑप्शन दिया गया है। 7 सीटर होने के बावजूद कंपनी ने इसकी लंबाई 4 मीटर से कम रखी है। लुक और स्टाइल में ये पूरी तरह से डटसन गो ही है। लेकिन रियर लुक आपको बदला हुआ मिलेगा।
