नुबिया जेड9 मिनी भारत में लॉन्च

चीन की जानी-मानी मोबाइल कंपनी नुबिया ने भारत में अपना पहला प्रोडक्ट लॉन्च किया।

अपडेटेड May 20, 2015 पर 11:20 AM

भारत में स्मार्टफोन का बढ़ता बाजार दुनिया भर की कंपनियों को यहां खींच रहा है। इसी कड़ी में चीन की जानी-मानी मोबाइल कंपनी नुबिया ने भारत में अपना पहला प्रोडक्ट लॉन्च किया। नुबिया जेड9 मिनी नाम का ये स्लीक स्मार्टफोन सभी मॉडर्न फीचर से लैस है। इस स्मार्टफोन का एक खास फीचर है फ्रेम इंटरफेस टेक्नोलॉजी जिससे आप फोन के साइड से इसके कैमरे समेत कई फीचर्स को मैनेज कर सकते हैं। इसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

इसमें 5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, साथ ही ये एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 64 बिट स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है और इसकी मेमोरी 16 जीबी है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल नुबिया जेड9 मिनी आप अमेजॉन की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत रखी गई है 16,999 रुपये।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।