रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नेटवर्क 18 औरटीवी 18 का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ये अधिग्रहण अपनी सब्सिडियरी इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के जरिए किया है। इस अधिग्रहण के साथ राघव बहल ने नेटवर्क 18 के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद छोड़ दिया है। हालांकि वो बोर्ड में नॉन एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर बने रहेंगे। नेटवर्क 18 ने दीपक पारेख को कंपनी का इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बनाया है। इनके अलावा मैकेंजी के आदिल जैनुलभाई भी इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बनाए गए हैं।
