सरकारी कंपनी एनएलसी इंडिया भी आज फोकस में थी। कंपनी ने नेवेली में अपने सोलर पावर प्रोजेक्ट्स का कंसट्रक्शन शुरू कर दिया है। इस सभी पावर प्रोजेक्ट्स की क्षमता करीब 4000 मेगावॉट की होगी। ये प्रोजेक्ट्स सरकार के नेशनल सोलर मिशन के तहत बनाए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत आज से 325 एकड़ पर 65 मेगावॉट के सोलर पावर प्लांट का कंसट्रक्शन शुरू हुआ है।