नेस्ले इंडिया को बड़ी राहत, एफएसएसएआई से क्लीन चिट

एफएसएसएआई की लैब सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने टेस्ट में मैगी को सुरक्षित पाया है।

अपडेटेड Aug 05, 2015 पर 9:47 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एफएसएसएआई ने मैगी नूडल्स को क्लीन चिट दे दी है। सीएफटीआरआई यानि सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने टेस्ट में मैगी को सुरक्षित पाया है। सीएफटीआरआई ने मैगी के 5 नमूनों की जांच की जिसमें लेड की मात्रा तय मानकों से ज्यादा नहीं निकली। ये नमूने गोवा एफडीए ने सीएफटीआरआई के मैसूर लैब को भेजे थे। आपको याद होगा कि गोवा ही वो राज्य था जहां के एफडीए ने अपनी जांच में मैगी को सुरक्षित बताया था, और इसिलिए इसे दोबारा जांच के लिए मैसूर भेजा गया।

    बता दें कि एफएसएसएआई ने जून में मैगी को तय मात्रा से ज्यादा लेड होने और एमएसजी की मौजूदगी के चलते बैन कर दिया था। बैन के बाद मैगी को बनाने वाली नेस्ले इंडिया ने देशभर में मौजूद स्टॉक को वापस लेकर उसे नष्ट कर दिया था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।