नेस्ले ने पास्ता मामले में लैब पर उठाए सवाल

नेस्ले ने पास्ता में गड़बड़ी पाए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश की लैब पर ही सवाल उठा दिए हैं।

अपडेटेड Nov 30, 2015 पर 10:07 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नेस्ले ने पास्ता में गड़बड़ी पाए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश की लैब पर ही सवाल उठा दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि जिस लैब ने पास्ता में ज्यादा लेड की रिपोर्ट दी है, वो एनएबीएल की ओर से प्रमाणित नहीं है। साथ ही ये लैब एफएसएसएआई की ओर से सत्यापित भी नहीं है।

    इसके पहले यूपी के मऊ फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन की रिपोर्ट के मुताबिक नेस्ले के पास्ता में भी लेड की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली है। लेड की तय मात्रा 2.5 पीपीएम है, जो कि नेस्ले के इस पास्ता में 6 पीपीएम पाई गई है। नेस्ले इंडिया को लेटर लिखकर इस मामले की जानकारी दी गई है और कंपनी से एक महिने में जवाब मांगा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।