नोकिया के प्लांट बेचने की योजना को झटका लगा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी से प्लांट बेचने की इजाजत देने के लिए 3500 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी मांगी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया है कि नोकिया पर करीब 10000 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड मुमकिन है। ऐसे में कंपनी को पहले 3500 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा करनी होगी।
