Get App

पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा 10.9% बढ़ा

दूसरी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा 10.9 फीसदी बढ़कर 124.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2015 पर 4:46 PM
पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा 10.9% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा 10.9 फीसदी बढ़कर 124.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा 112.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्याज आय 23.6 फीसदी बढ़कर 570 करोड़ रुपये पर पहुंच है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्याज आय 461 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.17 फीसदी से घटकर 4.92 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का नेट एनपीए 3.65 फीसदी से घटकर 3.39 फीसदी रहा है।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक की प्रोविजनिंग 216.3 करोड़ रुपये से घटकर 116.5 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक की प्रोविजनिंग 97 करोड़ रुपये रही थी।

रुपये में पंजाब एंड सिंध बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 3,300.2 करोड़ रुपये से घटकर 3,194 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का नेट एनपीए 2,283.7 करोड़ रुपये से घटकर 2,161.3 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें