पब्लिक कंपनी की तैयारी, फ्लिपकार्ट ने दी अर्जी

फ्लिपकार्ट ने पब्लिक कंपनी के लिए सिंगापुर में रजिस्टर्ड कंपनियों के रेगुलेटर एसीआरए के पास अर्जी दी है।

अपडेटेड Dec 20, 2014 पर 4:20 PM

ऑनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट ने पब्लिक कंपनी बनने के लिए अर्जी दी है। फ्लिपकार्ट ने पब्लिक कंपनी के लिए सिंगापुर में रजिस्टर्ड कंपनियों के रेगुलेटर एसीआरए के पास अर्जी दी है। फ्लिपकार्ट ने कल ही 70 करोड़ डॉलर की नई फंडिंग जुटाने का ऐलान किया है। नई फंडिंग के बाद कंपनी में निवेशकों की संख्या 50 से ज्यादा हो गई है। ऐसे में एसीआरए के नियमों के मुताबिक कंपनी को पब्लिक कंपनी में बदलना जरूरी है।

हालांकि फ्लिपकार्ट ने साफ किया है कि उसकी आईपीओ लाने की कोई योजना नहीं है। फ्लिपकार्ट ने फंडिंग के नए राउंड में बाइली गिफॉर्ड, टी रो प्राइस एसोसिएट्स, स्टीडव्यू कैपिटल और कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी जैसे नए निवेशकों को अपने साथ जोड़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।