पीरामल एंटरप्राइजेज का मुनाफा 93% घटा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज का मुनाफा 93 फीसदी घटकर 202.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 06, 2015 पर 2:22 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज का मुनाफा 93 फीसदी घटकर 202.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज का मुनाफा 2,896.3 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज को 3,031 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज की आय 24.7 फीसदी बढ़कर 1473.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज की आय 1,182 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज का एबिडटा 155 करोड़ रुपये से बढ़कर 300 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज का एबिटडा मार्जिन 13.2 फीसदी से बढ़कर 20.4 फीसदी रहा है।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज की अन्य आय 121.3 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज की अन्य आय 100.8 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।