Get App

पीसी ज्वेलर्स के मुनाफे, आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पीसी ज्वेलर का मुनाफा 22.6 फीसदी घटकर 69.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2014 पर 4:32 PM
पीसी ज्वेलर्स के मुनाफे, आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पीसी ज्वेलर्स का मुनाफा 22.6 फीसदी घटकर 69.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में पीसी ज्वेलर्स का मुनाफा 89.9 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पीसी ज्वेलर्स की आय 4 फीसदी घटकर 1323 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में पीसी ज्वेलर्स की आय 1379 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में पीसी ज्वेलर्स का एबिटडा 135 करोड़ रुपये से बढ़कर 148 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में पीसी ज्वेलर्स का ऑपरेटिंग मार्जिन 9.8 फीसदी से बढ़कर 11.2 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें