इंफोसिस के प्रेसिडेंट और बोर्ड मेंबर से इस्तीफा देने वाले बी जी श्रीनिवास ने नई नौकरी तलाश ली है। उन्होंने हांगकांग की एक कंपनी पीसीसीडब्ल्यू में एमडी और सीईओ के तौर पर अपनी नई पारी शुरू करने का फैसला किया है। पीसीसीडब्ल्यू हांगकांग की आउटसोर्सिंग कंपनी है। बी जी श्रीनिवास 14 जुलाई से इस कंपनी में काम संभालेंगे।
वहीं, गुरुवार को इंफोसिस के शेयरों में 7 फीसदी की तेज गिरावट दिखी। दरअसल इंफोसिस के टॉप मैनेजमेंट में विदाई के चलते निवेशकों के सेंटिमेंट बिगड़े। बुधवार को इंफोसिस के प्रेसिडेंट और बोर्ड मेंबर बी जी श्रीनिवास ने इस्तीफा दिया था। उनका इस्तीफा 10 जून से लागू होगा। नारायण मूर्ति के दोबारा इंफोसिस में लौटने के बाद बी जी श्रीनिवास इस्तीफा देने वाले कंपनी के 10वें एक्जिक्यूटिव हैं।