ई-कॉमर्स वेबसाइट पेटीएम अगले 4 सालों तक भारत में होने वाले क्रिकेट मैचों की स्पॉन्सर होगी। पेटीएम ने बीसीसीआई की टाइटिल स्पॉन्सरशिप के अधिकार खरीद लिए हैं। पेटीएम चलाने वाली कंपनी वन 97 सेवन कम्युनिकेशंस ने 210 करोड़ रुपये में ये राइट्स खरीदे हैं। इसके तहत पेटीएम सभी 4 साल में होने वाले 84 मैचों के लिए बीसीसीआई की जर्सी पर अपनी ब्रैंडिंग कर सकेगा। पहली बार किसी ई-कॉमर्स कंपनी ने बीसीसीआई के मैचों के लिए स्पॉन्सरशिप जीती है।