पैसा जुटाने के लिए सहारा ने कोशिशे तेज कर दी है। सहारा समूह अपने प्रमुख सुब्रत रॉय को छुड़ाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। खबर है सहारा समूह अपने अमेरिका के दोनों होटल बेचने की पुरजोर कोशिश में लगा है। इस सिलसिले में सहारा की कई बड़े निवेशकों से बात चल रही है। सहारा को उम्मीद है अमेरिका के दोनों होटल की बिक्री से करीब 4.5 हजार करोड़ रुपये जुटेंगे। सूत्रों की माने तो इस रकम से सहारा रियूबेन ब्रदर्स का कर्ज चुकाएगा। इसके साथ ही भारत में सेबी का कार्ज चुकाने के लिए सहारा समूह अपने यूके के होटल ग्रासवेनर पर करीब 4 हजार करोड़ रुपये का लोन लेने की तैयारी कर रहा है।