फरवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री 15% बढ़ी

साल दर साल आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री 15 फीसदी बढ़कर 2.04 लाख यूनिट रही।

अपडेटेड Mar 02, 2015 पर 4:24 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    फरवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री 15 फीसदी बढ़कर 2.04 लाख यूनिट रही। वहीं सालाना आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर का एक्सपोर्ट 35 फीसदी बढ़कर 38725 यूनिट रहा।

    साल दर साल आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर की टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 15 फीसदी बढ़कर 1.95 लाख यूनिट रही। सालाना आधार पर फरवरी में टीवीएस मोटर के 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 23 फीसदी बढ़कर 9056 यूनिट रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।