फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 9.8 फीसदी गिरकर 38,033 यूनिट रही। वहीं इस साल फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 10 फीसदी बढ़कर 3,115 यूनिट रहा।
फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर व्हीकल बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर व्हीकल बिक्री 6.2 फीसदी गिरकर 18,103 यूनिट रही।
फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 8 फीसदी गिरकर 10,267 यूनिट रही। वहीं फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा का ट्रैक्टर एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 1,170 यूनिट रहा।
फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री 35 फीसदी गिरकर 11,437 यूनिट रही।