Get App

फरारी ने लॉन्च की नई कार कैलिफोर्निया टी

इस कार की पहचान है इसकी तेज रफ्तार। ये 3.6 सेकेंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2015 पर 4:30 PM
फरारी ने लॉन्च की नई कार कैलिफोर्निया टी

रफ्तार के लिए मशहूर फरारी एक बार फिर भारत में एंट्री मार रही है। और इसकी शुरुआत फरारी ने आज अपनी कार कैलिफोर्निया टी का नया मॉडल लॉन्च कर के की है। कैलिफोर्निया टी की कीमत 3 करोड़ 40 लाख रुपये है। इस कार की पहचान है इसकी तेज रफ्तार। ये 3.6 सेकेंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें 3.9 लीटर का पावरफुल वी8 इंजन है।

कैलिफोर्निया टी में फरारी का क्लासिक डीएनए साफ दिखता है। इसे 1950 और 60 के दौर में बिकने वाली रेस कार 250 टेस्टा रोसा के स्टाइल पर बनाया गया है। लेकिन पूरी तरह से मॉर्डन टेक्नोलॉजी और 552 बीएचपी पावर के साथ। 14 सेकेंड में ये कन्वर्टिबल अपना रूप बदल लेती है।

कंपनी का कहना है कि भारत में लग्जरी स्पोर्ट्स गाड़ियों का बाजार दिन पर दिन बढ़ रहा है। फिलहाल कंपनी दिल्ली और मुंबई में शोरूम खोल रही है। और आने वाले दिनों में डिमांड अच्छी रही तो दूसरे शहरों में भी शोरूम खोलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें