फेसबुक, एप्पल का अजीब ऑफर

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और एप्पल ने महिला कर्मचारियों के लिए अजीबोगरीब पेशकश की है।

अपडेटेड Oct 17, 2014 पर 9:14 AM

कर्मचारियों के पलायन को रोकने के लिए कंपनियां तरह-तरह के नुस्खे अपनाती हैं लेकिन सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और एप्पल ने तो महिला कर्मचारियों के लिए अजीबोगरीब पेशकश की है। इन कंपनियों ने अपनी महिला कर्मचारियों के सामने मां बनने का सपना टालने का प्रस्ताव दिया है, ताकि उनका पूरा ध्यान काम पर रहे। इसके लिए ये कंपनियां महिला कर्मचारियों को बीस हजार डॉलर यानी करीब 12 लाख रुपए दे रही है।

फेसबुक और एप्पल ने कहा है कि वे अपने कर्मचारियों के इलाज कराने, वीर्यदान करने और यहां तक कि महिला कर्मचारियों के फीमेल एग फ्रीज करवाने के लिए पैसे देंगे। कंपनियों का मानना है कि ऐसा करने से महिलाएं अपने काम पर फोकस कर सकेंगी और समय बीतने पर उन्हें मां बनने में दिक्कत भी नहीं आएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।