Get App

फॉक्सवैगन की जांच, सरकार ने दिया आदेश

फॉक्सवैगन पर प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने का आरोप लगने के बाद भारत सरकार भी सतर्क हो गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2015 पर 6:37 PM
फॉक्सवैगन की जांच, सरकार ने दिया आदेश

जर्मन कार कंपनी फॉक्सवैगन पर प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने का आरोप लगने के बाद भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। भारी उद्योग मंत्रालय ने ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानि एआरएआई से फॉक्सवैगन मामले की जांच करने को कहा है। साथ ही सरकार ने जांच की रिपोर्ट 30 सितंबर तक जमा करने की मांग की है।

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते के मुताबिक उन्होंने एआरएआई को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं कंपनी प्रदूषण मानकों की अनदेखी तो नहीं कर रही। उन्होंने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मंत्रालय जरूरी कार्रवाई करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें