फॉरेक्स घोटाला में नाम पर एक्सिस बैंक की सफाई

एक्सिस बैंक का कहना है कि इस मामले में बैंक हर तरह से जांच एजेंसियों को सहयोग कर रहा है।

अपडेटेड Oct 17, 2015 पर 1:41 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    फॉरेक्स घोटाले में नाम आने के बाद एक्सिस बैंक ने सफाई जारी की है। ईडी के रडार पर एक्सिस बैंक का नाम आने के बाद एक्सिस बैंक ने अपना पक्ष रखा है। सूत्रों से एक्स्क्लूसिव जानकारी के मुताबिक बैंक ने कहा है कि वो पूरे मामले की आंतरिक रूप से भी जांच कर रही है। बैंक की दलील है कि साल 2010 में एक्सिस बैंक में पैसे का कुछ गैरकानूनी तरीके से लेनदेन हुआ था।

    एक्सिस बैंक ने 2010 में ही इसकी जानकारी जांच करने वाली एजेंसी को दी थी। एक्सिस बैंक का कहना है कि इस मामले में बैंक हर तरह से जांच एजेंसियों को सहयोग कर रहा है और बैंक खुद से भी मामले की जांच कर रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।