फॉक्सवैगन ने अपनी हैचबैक कार पोलो की नई रेंज लॉन्च की है। जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन वाली पोलो की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से 7 लाख 7 हजार रुपये है। जबकि 1.5 लीटर डीजल इंजन वाली पोलो की कीमत 6 लाख 27 हजार रुपये से 7 लाख 37 हजार रुपये तक है। इसके अलावा फॉक्सवैगन ने क्रॉस पोलो जीटीडीआई और जीटी टीएसआई भी लांच की है। जिसकी कीमत 7 लाख 90 हजार रुपये और 7 लाख 99 हजार रुपये है।