जर्मनी की मशहूर कार कंपनी फोक्सवैगन धोखाधड़ी के एक मामले में फंस गई है। कंपनी पर आरोप है कि उसने करीब 5 लाख डीजल कारों के लिए अमेरिकी एमिशन नॉर्म्स के साथ छेड़छाड़ की है। इस खबर के बाद कंपनी का स्टॉक 3 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया और करीब 17 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू का नुकसान फोक्सवैगन को झेलना पड़ा। जर्मनी के मुख्य स्टॉक इंडेक्स डीएएक्स में फोक्सवैगन का शेयर 19 फीसदी से ज्यादा फिसल गया।
