फोर्ड: 16444 इकोस्पोर्ट का रिकॉल

इकोस्पोर्ट की रीयर ट्विस्ट बीम बोल्ट को सही तरीके से टाइट नहीं किया गया था, जिसके वजह से रिकॉल किया जा रहा है।

अपडेटेड Nov 14, 2015 पर 1:16 PM

फोर्ड इंडिया अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी इकोस्पोर्ट की 16,444 यूनिट को रिकॉल कर रही है। कंपनी का कहना है कि इकोस्पोर्ट की रीयर ट्विस्ट बीम बोल्ट को सही तरीके से टाइट नहीं किया गया था, जिसके वजह से रिकॉल किया जा रहा है। और ये गड़बड़ी नवंबर 2013 से अप्रैल 2014 के बीच बनी इकोस्पोर्ट में पाई गई है।

रीयर ट्विस्ट बीम बोल्ट गाड़ी के सस्पेंशन का हिस्सा होता है। कंपनी इस खामीं को बिना पैसे लिए ठीक करके देगी। हम आपको बता दें कि फोर्ड इंडिया इससे पहले 2013 में फिगो और फिएस्टा क्लासिक के करीब 1.5 लाख यूनिट रिकॉल कर चुकी है। सूत्रों के हवाले से खबर ये भी आई कि ये खराबी विदेश में बिकने वाली इकोस्पोर्ट में भी पाई गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।