फोर्ड इंडिया ने 3072 फोर्ड फिएस्टा रिकॉल करने की घोषणा की है। फोर्ड इंडिया ने अक्टूबर 2010 से दिसंबर 2011 के बीच बनी डीजल फिएस्टा के ग्लो प्लग कंट्रोल मॉड्यूल को बदलने के लिए रिकॉल किया है। इसे वाटरप्रूफ करने के लिए कंपनी ने फैसला लिया है। ये इंजन स्टार्ट करने में इस्तेमाल होता है।
फोर्ड इंडिया ने अपने ग्राहकों को नजदीकी फिएस्टा डीलर से संपर्क करने को कहा है। फोर्ड इंडिया का कहना है कि फिएस्टा का रिकॉल ग्राहकों की सुरक्षा के मकसद से किया जा रहा है ताकि उन्हें गाड़ी में किसी भी तरह की समस्या ना झेलनी पड़े।
बता दें कि जुलाई 2012 में सियाम ने वोलंटरी रिकॉल शुरू किया था जिसके बाद से करीब 7 लाख गाड़ियां रिकॉल की गई हैं। इनमें मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, होंडा, जनरल मोटर्स, निसान समेत टोयोटा और ऑडी जैसी कार कंपनियां शामिल हैं।