फोर्डः 20000 से ज्यादा इकोस्पोर्ट का रिकॉल

फोर्ड के मुताबिक रिकॉल की गई इकोस्पोर्ट जनवरी 2013 से सितंबर 2014 के बीच बनी हैं।

अपडेटेड Dec 17, 2014 पर 9:16 AM

फोर्ड ने 20000 से ज्यादा कॉम्पैक्ट एसयूवी इकोस्पोर्ट रिकॉल की हैं। फोर्ड के मुताबिक रिकॉल की गई इकोस्पोर्ट जनवरी 2013 से सितंबर 2014 के बीच बनी हैं। इनके एयरबैग और फ्यूल लाइन में खराबी पाई गई है। कंपनी रिकॉल की गई गाड़ियों में साइड एयरबैग की वायरिंग हार्नेस भी चेक करेगी।

फोर्ड ने इस बारे में ग्राहकों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। साथ ही ग्राहक भी अपने नजदीकी फोर्ड डीलर से संपर्क कर अपनी गाड़ी ठीक करा सकते हैं। कंपनी रिपेयर के लिए ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं लेगी। जाहिर है कि पिछले साल भी फोर्ड ने इंजन स्टार्टिंग सिस्टम के एक पार्ट में आई खराबी के चलते करीब 1000 इकोस्पोर्ट रिकॉल की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।