फ्लिकार्ट की नई पहल, कर्मचारियों को राहत

फ्लिपकार्ट ने बच्चे गोद लेने वाले कर्मचारियों के लिए कई इंसेटिव देने का फैसला किया है।

अपडेटेड Jul 14, 2015 पर 8:56 AM

फ्लिपकार्ट ने बच्चों को गोद लेने वाले कर्मचारियों के लिए कई तरह के इंसेटिव देने का फैसला किया है। फ्लिपकार्ट ऐसे कर्मचारियों को छुट्टी के साथ 50 हजार रुपये का एडॉप्शन भत्ता देगी। कंपनी महिला कर्मचारियों को 6 महीने की पेड लीव देगी। साथ ही अगले 4 महीने तक काम के घंटों पर लचीला रुख भी अपनाएगी।

वहीं पुरुष कर्मचारियों को 6 हफ्ते की पेड लीव मिलेगी। वहीं बच्चे गोद लेने वाले कर्मचारी 3 महीने की बिना वेतन की छुट्टी भी ले सकते हैं। नई पॉलिसी के तहत फ्लिपकार्ट 6 साल तक के बच्चों के लिए डे केयर का 50 फीसदी खर्च भी उठाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।