फ्लिपकार्ट ने बच्चों को गोद लेने वाले कर्मचारियों के लिए कई तरह के इंसेटिव देने का फैसला किया है। फ्लिपकार्ट ऐसे कर्मचारियों को छुट्टी के साथ 50 हजार रुपये का एडॉप्शन भत्ता देगी। कंपनी महिला कर्मचारियों को 6 महीने की पेड लीव देगी। साथ ही अगले 4 महीने तक काम के घंटों पर लचीला रुख भी अपनाएगी।