फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों से मांगी माफी

फ्लिपकार्ट आगे से आउट ऑफ स्टॉक, ऑडर रद्द और वेबसाइट क्रैश जैसी स्थिति से बचने की पूरी कोशिश करेगी।

अपडेटेड Oct 08, 2014 पर 9:54 AM

फ्लिपकार्ट नाराज ग्राहकों को मनाने की पूरी कोशिश कर रहा है। फ्लिपकार्ट के मुताबिक 6 अक्टूबर का दिन उनके लिए काफी बड़ा था, और इस मेगा सेल को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा, इसकी उन्होंने कोई तैयारी नहीं की थी। कंपनी ने कहा कि उसे लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने का खेद है, और कंपनी की पूरी कोशिश होगी कि आगे ऐसी गलतियां नहीं दोहराई जाएं। फ्लिपकार्ट आगे से आउट ऑफ स्टॉक, ऑडर रद्द और वेबसाइट क्रैश जैसी स्थिति से बचने की पूरी कोशिश करेगी।

इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों का शॉपिंग एक्पीरिएंस एक दम बढ़िया हो इसके लिए वेबसाइट क्रैश नहीं हो इसके पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।