फ्लिपकार्ट-मिंत्रा की लॉजिस्टिक्स यूनिट में हड़ताल

फ्लिपकार्ट और मिंत्रा की लॉजिस्टिक यूनिट ई-कार्ट में हड़ताल चल रही है।

अपडेटेड Aug 05, 2015 पर 10:31 AM

फ्लिपकार्ट और मिंत्रा की लॉजिस्टिक यूनिट ई-कार्ट में हड़ताल चल रही है। ई-कार्ट के कर्मचारी बेहतर सैलरी और सेवा शर्तों की मांग कर रहे हैं। ई-कार्ट का कहना है कि कर्मचारियों के साथ बातचीत चल रही है और सबकी सहमति से मामले का हल निकालने की कोशिश हो रही है।

कंपनी के मुताबिक हड़ताल में 2 फीसदी से भी कम कर्मचारी शामिल है। इससे मुंबई में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी पर असर नहीं पड़ा है। ई-कार्ट का दावा है कि वो इंडस्ट्री में सबसे अच्छी तनख्वाह देती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।