वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा मामूली घटकर 764 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 765.8 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा मामूली घटकर 764 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 765.8 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 3.9 फीसदी बढ़कर 4,932.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 4,746.5 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार जनवरी-मार्च तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा 836.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 931 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का ऑपरेटिंग मार्जिन 17.6 फीसदी से बढ़कर 18.9 फीसदी रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में बजाज ऑटो की एक्सपोर्ट आय 1,597 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,076 करोड़ रुपये रही।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।