बजाज ऑटो की बिक्री घटी, एक्सपोर्ट 24% बढ़ा

नवंबर में बजाज ऑटो ने 3.09 लाख गाड़ियां बेची, पिछले नवंबर में कंपनी ने 3.1 लाख गाड़िया बेची थी।

अपडेटेड Dec 02, 2014 पर 9:39 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नवंबर में बजाज ऑटो की बिक्री पर ब्रेक लग गया है। हालांकि नवंबर में बजाज ऑटो की बिक्री में बेहद मामूली गिरावट ही देखने को मिल रही है। नवंबर में बजाज ऑटो ने कुल 3.09 लाख गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल नवंबर में बजाज ऑटो ने 3.1 लाख गाड़ियां बेची थी। वहीं इस साल अक्टूबर महीने में बजाज ऑटो ने 3.86 लाख गाड़ियां बेची थी।

    साल दर साल आधार पर नवंबर में बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट में अच्छी बढ़त दिखी है। सालाना आधार पर नवंबर में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 24 फीसदी बढ़कर 1.65 लाख यूनिट रहा। लेकिन सालाना आधार पर नवंबर में बजाज ऑटो के मोटरसाइकिलों की बिक्री 6 फीसदी घटकर 2.62 लाख यूनिट रही।

    सालाना आधार पर नवंबर में बजाज ऑटो के 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 48 फीसदी बढ़कर 47311 यूनिट रही। लेकिन सालाना आधार पर नवंबर में बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री 1.76 लाख यूनिय से 19 फीसदी घटकर 1.43 लाख यूनिट रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।