बजाज ऑटो के मुनाफे में 57.9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 57.9 फीसदी बढ़कर 933 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 21, 2015 पर 1:14 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 57.9 फीसदी बढ़कर 933 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 591 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 2.3 फीसदी बढ़कर 6,098 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 5,963 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा 1,127 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,318 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का ऑपरेटिंग मार्जिन 18.9 फीसदी से बढ़कर 21.6 फीसदी हो गया है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो की अन्य आय 113.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 152.6 करोड़ रुपये रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।