बजाज ऑटो ने आज अपनी क्वॉड्रिसाइकिल क्यूट से पर्दा हटा दिया है। ये क्वॉड्रिसाइकल आरई60 के प्लेटफॉर्म पर बनी है लेकिन फिलहाल ये भारत में नहीं बिकेगी क्योंकि इस क्वाड्रिसाइकिल के लिए सिर्फ यूरोपीयन संस्था डब्ल्यूवीटीए ने मंजूरी दी है। वहीं भारत में क्वॉड्रिसाइकिल का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।
