साल दर साल आधार पर दिसंबर महीने में बजाज ऑटो की बिक्री सपाट रही है। साल 2015 के दिसंबर में बजाज ऑटो ने कुल 2.89 लाख गाड़ियां बेची हैं। साथ ही बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट में भी गिरावट दर्ज की गई है। सालाना आधार पर दिसंबर में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 12 फीसदी घटकर 1.45 लाख यूनिट रहा है।
