बजाज ऑटोः मुनाफा 29.4% घटा, आय 15.2% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 29.4 फीसदी घटकर 591 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 14, 2014 पर 5:52 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 29.4 फीसदी घटकर 591 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 837 करोड़ रुपये रहा था।

    बजाज ऑटो ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में 340.3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। उत्तराखंड में जुर्माना भरने के कारण अतिरिक्त घाटा हुआ है। वहीं 30 सितंबर 2014 तक कंपनी के पास 8313 करोड़ रुपये की नकदी मौजूद थी।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 15.2 फीसदी बढ़कर 5963 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 5175 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा 1132 करोड़ रुपये से घटकर 1127 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा मार्जिन 21.9 फीसदी से घटकर 18.9 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।