बजाज फाइनेंस के मुनाफे में 11% की बढ़ोतरी

बजाज फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2014 के लिए 16 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

अपडेटेड May 14, 2014 पर 2:27 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बजाज फाइनेंस का मुनाफा 11 फीसदी बढ़कर 182 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में बजाज फाइनेंस का मुनाफा 164 करोड़ रुपये रहा था। बजाज फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2014 के लिए 16 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बजाज फाइनेंस की आय 29 फीसदी बढ़कर 1,071 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में बजाज फाइनेंस की आय 830.5 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में बजाज फाइनेंस की ब्याज आय 515 करोड़ रुपये से बढ़कर 645 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में बजाज फाइनेंस के ग्रॉस एनपीए 1.15 फीसदी से बढ़कर 1.18 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में बजाज फाइनेंस के नेट एनपीए 0.23 फीसदी से बढ़कर 0.28 फीसदी रहे।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।