वेदांता ग्रुप अगले 3 साल में देश में 400 करोड़ रुपये के निवेश से 4 हजार आंगनवाड़ियां बनाएगा। आज राजधानी में महिला और बाल विकास मंत्रालय और वेदांता के बीच इस मामले में करार पर दस्तखत हुए। वेदांता ग्रुप इन 4 हजार आंगनवाड़ियों को देश के 11 राज्यों में बनाएगा।
इस करार के मौके पर मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. राजेश कुमार और वेदांता ग्रुप की कंपनी केर्न इंडिया के सीईओ मयंक अशर मौजूद थे। मयंक अशर ने बताया कि इन आंगनवाड़ी में बच्चों की पढ़ाई के लिए ई-लर्निंग मॉड्यूल सहित आधुनिक सुविधाएं होंगी, साथ ही महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट के प्रोग्राम भी होंगे। इस प्रोजेक्ट को 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य है।