बाजार में शाओमी का नया स्मार्टफोन रेडमी 1 एस

शाओमी ने माई-3 के बाद एक और स्मार्टफोन रेडमी 1 एस बाजार में उतार दिया है।

अपडेटेड Aug 27, 2014 पर 9:44 AM

शाओमी ने माई-3 के बाद एक और स्मार्टफोन रेडमी 1 एस बाजार में उतार दिया है। ये स्मार्टफोन 6000 रुपये में मिलेगा। माना जा रहा है कि इस फोन के साथ एंट्री लेवल पर कंपटिशन काफी तेज हो जाएगा। इसमें 4.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 1.6 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 1.6 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा। 2 सितंबर से इसकी बिक्री शुरू होगी, हालांकि इसका रजिस्ट्रेशन खुल चुका है।

लेकिन 1 बुरी खबर ये है कि रेडमी भी माई-3 की तरह सिर्फ फ्लिपकार्ट पर मिलेगा और कंपनी इसके लिए भी फ्लैश सेल स्ट्रैटेजी अपनाएगी। यानी कुछ देर में फोन आउट ऑफ स्टॉक।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।