Get App

बायोकॉनः मुनाफा 3 गुना बढ़ा, आय 10.5% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बायोकॉन का मुनाफा 3 गुना बढ़कर 306 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2015 पर 8:25 AM
बायोकॉनः मुनाफा 3 गुना बढ़ा, आय 10.5% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बायोकॉन का मुनाफा 3 गुना बढ़कर 306 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बायोकॉन का मुनाफा 102 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बायोकॉन की आय 10.5 फीसदी बढ़कर 837.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बायोकॉन की आय 757.6 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में बायोकॉन का एबिटडा 173 करोड़ रुपये से बढ़कर 198 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बायोकॉन का एबिटडा मार्जिन 22.8 फीसदी से बढ़कर 23.6 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें