वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल को 205 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल को 125 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल को 205 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल को 125 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 3.4 फीसदी घटकर 5,938 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 6,144 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल को 474 करोड़ रुपये का एबिटडा घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल का एबिटडा 292 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बीएचईएल का एबिटडा मार्जिन 4.7 फीसदी से घटकर -8 फीसदी हो गया है।
साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में बीएचईएल के पावर कारोबार की आय 4,737 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,854 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल के पावर कारोबार का एबिट घाटा 28 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल के पावर कारोबार का एबिट 666 करोड़ रुपये रहा था।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बीएचईएल की अन्य आय 196 करोड़ रुपये से बढ़कर 373.3 करोड़ रुपये रही है। बीएचईएल के मुताबिक 30 सितंबर 2015 तक 1.12 लाख करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक हो गया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।