बीएचईएलः मुनाफा 72.6% घटा, आय 31.6% घटी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 72.6 फीसदी घटकर 125 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 14, 2014 पर 12:51 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 72.6 फीसदी घटकर 125 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 456 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 31.6 फीसदी घटकर 6027 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 8819 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में बीएचईएल का एबिटडा 412 करोड़ रुपये से घटकर 292 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बीएचईएल का ऑपरेटिंग मार्जिन 4.7 फीसदी पर ही बरकरार रहा है। बीएचईएल का कहना है कि 30 सितंबर 2014 तक आउटस्टैंडिंग ऑर्डर बुक 1.03 लाख करोड़ रुपये रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।