Get App

बीएमडब्ल्यू 1 सीरीज और एक्स 1 नए अवतार में लॉन्च

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कॉम्पैक्ट हैचैबक कार 1 सीरीज और एसयूवी x1 का अपग्रेड वर्जन लॉन्च किया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2015 पर 10:14 AM
बीएमडब्ल्यू 1 सीरीज और एक्स 1 नए अवतार में लॉन्च

बीएमडब्ल्यू इंडिया अपनी कॉम्पैक्ट हैचैबक कार वन सीरीज और एसयूवी एक्स वन का अपग्रेड वर्जन लॉन्च किया है। नई बीएमडब्ल्यू 1 सीरीज की कीमत 29.5 लाख रुपये है। जबकि नई एक्स वन की कीमत 37 लाख 90 हजार रुपये है। कंपनी ने नई एक्स वन में सिर्फ कॉस्मैटिक बदलाव किये हैं। इंजन और पावर में कोई बदलाव नहीं मिलेगा।

दूसरी तरफ नई वन सीरीज को कंपनी ने पूरी तरह से नये अवतार में लॉन्च की है। इसमें कॉस्मैटिक बदलाव के साथ कंपनी इसके बॉडी के डायमेंशन में भी बदलाव किये हैं। जिससे पहले के मुकाबले ये कार बेहतर दिखती है। नई बीएमडब्ल्यू सीरीज अब सिर्फ डीजल वेरिएंट में ही मिलेगी। और इसमें 2 लीटर का टर्बो चार्ज्ड इंजन है जो 148 बीएचपी पावर देता है। और ये कार मर्सिडीज की ए क्लास को कड़ी टक्कर देगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें