देश में एक के बाद एक लग्जरी सेडान गाड़ियां भी लॉन्च हो रही है। मर्सिडीज के बाद बीएमडब्ल्यू ने अपनी सेडान एक्टिव हाइब्रिड 7 को भारत में उतार दिया है। इसकी कीमत 1.35 करोड़ रुपये है। ये एक हाइब्रिड कार है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मोटर के साथ पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। स्पेस और कंफर्ट के मामले में तो एक्टिव हाइब्रिड 7 बढ़िया है ही। साथ ही, इसमें फोल्डिंग टेबल और सीट मसाजर जैसे कई लग्जरी फीचर्स भी है। बीएमडब्ल्यू की इसी साल एम3 सेडान, एम4 कूपे और एम5 सेडान जैसे लग्जरी सेडान कारें भारत में लॉन्च करने की योजना है।